'मोदी हिन्दू नहीं' बयान पर मुश्किल में लालू यादव

पटना : बिहार की राजधानी पटना गांधी मैदान थाने में लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है. बीजेपी के युवा प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह ऊर्फ कल्लू ने लालू यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि लालू यादव के इस बयान से 135 करोड़ देश की जनता के ऊपर ठेस पहुंची है.

लालू यादव और तेजस्वी यादव पर केस : 

वहीं तेजस्वी यादव के खिलाफ भी केस दर्ज करने की शिकायत की गई है. आरोप है कि तेजस्वी यादव ने सवर्ण समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है. दोनों मामलों में शिकायतकर्ता की शिकायत को गांधी मैदान थाने ने स्वीकार कर लिया है. इस मामले में अभी पुलिस की ओर से पक्ष नहीं आया है.

पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अभद्र : 

बता दें कि कल जन विश्वास रैली में लालू यादव ने मोदी को हिन्दू नहीं बताया और उनकी मां के देहांत होने के बाद त्रयोदशी संस्कार भी नहीं किए थे. इसलिए लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को हिन्दू संस्कारों के खिलाफ बताया. लालू यादव के इसी बयान को आधार बनाकर युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने केस दर्ज करवाया है.

''राजद की जन विश्वास रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करना, जैसे कि नरेन्द्र मोदी हिन्दू नहीं हैं, मोदी जी की माँ के देहान्त उपरान्त बाल न मुड़वाना, दाढ़ी नहीं बनवाना यह अशोभनीय टिप्पणी है. एवं राम मंदिर के स्थापना को लेकर टीका-टिप्पणी करना देश के 135 करोड़ जनता की आस्था के ऊपर लालू यादव ने ठेस पहुँचाने का काम किया है.'' - कृष्णा सिंह कल्लू, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी युवा मोर्चा

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.