भारत ने महिला 50 मीटर थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता 

हांगझोउ। भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहीं जबकि माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाईं। सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.