- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने 2026 का पहला टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग इलेवन ने चौंक...
IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने 2026 का पहला टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग इलेवन ने चौंकाया
वडोदरा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह साल 2026 का पहला मुकाबला है और इसी के साथ गिल ने नए साल में अपनी पहली टॉस जीत दर्ज की।
उधर, न्यूजीलैंड की नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल टीम की कमान संभाल रहे हैं। कीवी टीम ने क्रिस्टियन क्लार्क को वनडे डेब्यू का मौका दिया है, जबकि युवा आदित्य अशोक स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी निभाएंगे।
टीम इंडिया (Playing XI):
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड (Playing XI):
डेवन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, आदित्य अशोक
मैच में भारत की गेंदबाजी संयोजन और न्यूजीलैंड की नई कप्तानी—दोनों ही पहलू मुकाबले को रोमांचक बना रहे हैं।
