आज का राशिफल। 08 दिसंबर, 2023

मेष

आज विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं। विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। विदेशी क्लाइंट्स से आपको शानदार फीडबैक मिल सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Jan 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें सफलता जल्द ही मिलेगी। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ सकती है। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा।

मिथुन

आज आपका मन नहीं लगेगा। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं,लेकिन यदि कहीं आप इसके लिए जिम्मेदार हैं तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें।

कर्क

आज अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नाराज लोगों को मनाने के लिए दिन बेहतर है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह

आज किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुंठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या आध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। आपके द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है।

कन्या

आज व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं,किंतु काम शुरू नहीं हो पाएगा। इंश्योरेंस और कमीशन आदि से लाभ हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

तुला

आज मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। कानूनी उलझनों में फंस सकते हैं। बेमतलब के कार्यों में आपका समय बर्बाद होगा। आपको बहुत परिश्रम करने से बचना चाहिए। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी।

वृश्चिक

आज समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे।

धनु

आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावनाओं का आधिक्य रहेगा। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा नहीं।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपे जा सकते हैं। यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है।

कुंभ

आज अस्पष्ट बोलने से बचें। आडंबर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या है तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है।

मीन

आज आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.