आज का राशिफल 04 मई 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष:

सेहत को लेकर सतर्क रहें, कोई छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। व्यापार में टेंडर हाथ से निकलने की आशंका है, सावधानी बरतें। दफ्तर में किसी सहकर्मी से बहस की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।

वृषभ:

व्यवसाय में लोन पास होने से राहत मिलेगी। छोटी बहन की संगत पर नजर रखें। कस्टमर्स को ऑफर देने से बिक्री बढ़ेगी। हल्का बुखार परेशान कर सकता है। ऑफिस में आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम जीवन में पुरानी यादें ताजा होंगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025: सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मिथुन:

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग तनाव को कम करेगा। पारिवारिक व्यवहार में सुधार की ज़रूरत है। लव लाइफ में मधुरता आएगी।

कर्क:

खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काम को स्मार्ट तरीक़े से पूरा करेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

सिंह:

व्यापार में व्यवहार में सुधार ज़रूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नए संपर्क कार्य में बाधा डाल सकते हैं। जीवनसाथी से टकराव टालें। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रमोशन के लिए मेहनत बढ़ाएं।

कन्या:

छात्रों को पढ़ाई में तेजी लानी होगी। बड़ी बहन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफा होगा। हेल्दी डाइट पर ध्यान दें। जीवनसाथी से मिलकर पुराने विवाद खत्म कर सकते हैं।

तुला:

ट्रांसफर में देरी हो सकती है। पिता की सलाह मानें, फायदा होगा। संपत्ति के बंटवारे में निष्पक्षता रखें। नया बिजनेस शुरू करने के लिए शुभ समय है। प्रेम संबंधों में सुकून और रोमांस रहेगा।

वृश्चिक:

प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

धनु:

बिजनेस में उतार-चढ़ाव से मन चिंतित रह सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा। बिजनेस पार्टनर से मतभेद संभव हैं।

मकर:

मुनाफे का दिन रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। छात्रों को परिवार से सहयोग मिलेगा।

कुंभ:

व्यापार के प्रचार का बढ़िया अवसर मिलेगा। कर्ज से राहत मिलेगी। रिश्तों में सुधार होगा। पढ़ाई में समय प्रबंधन ज़रूरी है। खेल से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

मीन:

व्यक्तिगत निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। सैलरी में बढ़ोतरी संभव है। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.