Aaj Ka Rashifal: 12 फरवरी 2025, इन राशियों को मिलेगा ज्ञानीजनों का सानिध्य

मेष: पूंजीगत निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़े रहेंगे। पदोन्नति और आमदनी में वृद्धि का संकेत है। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें। शुभ अंक: 2, 5, 6।

वृषभ: संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य करते समय समय का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से ही लाभ की आशा है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। बौद्धिक कार्यों में निपुणता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मानसिक स्थिति पर निर्भर करेगा। शुभ अंक: 3, 4, 7।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 07 May 2026: कैसा रहेगा आज का अपना दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन: पुरुषार्थ और कर्म से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। चुनौतीपूर्ण कार्यों में बुद्धि कौशल से विजय मिलेगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। शुभ अंक: 4, 5, 6।

कर्क: मितव्ययी रहें क्योंकि धन की उपलब्धता भविष्य में सीमित हो सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभकारी सिद्ध होगा। समय चुनौतीपूर्ण है, पुरुषार्थ का सहारा लें। शुभ अंक: 4, 6, 8।

सिंह: निकट के व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को गति देगा। यात्रा से दूरगामी लाभ होगा। कामकाज में बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आनंदमय वातावरण बनेगा। शुभ अंक: 3, 5, 6।

कन्या: कार्य शुरू करने से पहले उचित मूल्यांकन करें। दिन का पूर्वार्ध आपके पक्ष में रहेगा। परिश्रम से लाभ प्राप्त होगा। दूसरों की बातों में ना पड़कर अपने कार्य पर ध्यान दें। पूर्व का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभ अंक: 5, 7, 8।

तुला: ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण से मन शांत रहेगा। कारोबारी काम में तालमेल बनेगा। साझेदारी में लाभ मिलेगा। पूर्व नियोजित कार्य सरलता से पूरे होंगे। जोखिम से बचें। शुभ अंक: 1, 5, 8।

वृश्चिक: विवादों और मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम से कार्य पूरे होंगे। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। लेन-देन में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। शुभ अंक: 5, 7, 9।

धनु: रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार और शिक्षा में सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक: 3, 5, 7।

मकर: जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें। व्यसनों का त्याग करें। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा। व्यापार में प्रगति होगी। परिवार में विरोध की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभ अंक: 2, 5, 8।

कुंभ: कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार और नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आलस्य से बचें और प्रयासों को जारी रखें। आर्थिक लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ अंक: 3, 4, 6।

मीन: इच्छाएं पूरी होंगी। दिन का पूर्वार्ध अनुकूल रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। धार्मिक कार्यों में धन और समय व्यय होगा। सहयोग से कार्य पूरे होंगे। शुभ अंक: 2, 4, 7।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.