- Hindi News
- फोटो
- Kangana Ranaut Photos : कंगना रनौत ने गरबा लुक में ढाया कहर, क्या आपने देखी तस्वीरें?
Kangana Ranaut Photos : कंगना रनौत ने गरबा लुक में ढाया कहर, क्या आपने देखी तस्वीरें?
मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अहमदाबाद में डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहुंचीं। नवरात्रि सेलिब्रेशन के बीच उन्होंने आरती भी की। उस दौरान की उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इस खास मौके के पर कंगना चार चांद लगा रही हैं।
कंगना रनौत यलो और पिंक कलर के लहंगा सेट में नजर आईं। कंगना ने डांडिया नाइट्स में आरती भी उतारी और आशीर्वाद लिया। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी नजर आईं।


पीले-गुलाबी रंग के लहंगे में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ में खूबसूरत झुमके भी थे जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत एक फाइटर पायलट का किरदार निभा रही हैं।

एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी की अहमियत को समझते हुए ट्रेलर को भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जारी किया। ‘तेजस’ के ट्रेलर को रविवार को इंडिया गेट पर रिलीज किया गया था।
