आपके शहर में उमस से कब मिलेगी राहत

मॉनसून: राजस्थान के बाद बिहार में भी मॉनसून आ चुका है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ दिनों से प्री मॉनसून शावर लोगों को भिगोकर राहत का अहसास करा रहा है. लेकिन पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा समेत देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां मॉनसून डिले हो रहा है. ऐसे में सभी की निगाहें आसमान की ओर लगी हैं कि कब तेज और ठंडी हवाएं चलने लगें और झमाझम बारिश लोगों को तरबतर कर दे. ताकि इस उमस वाली चिपचिपी गर्मी से निजात मिल सके. 

आज इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर से देश के पश्चिम, मध्य, पूर्वी हिस्सों और पश्चिमोत्तर के हिस्सों की तरफ आगे बढ़ गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जून, 2024 को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा में आज तेज बारिश देखने हो सकती है. 

यह भी पढ़े - राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान

दिल्ली की चिपचिपी गर्मी से कब मिलेगी राहत?

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून UP बॉर्डर के काफी अंदर आ गया है. दिल्ली में 29 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. दिल्ली में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं. IMD ने शनिवार को दिल्ली में तेज बारिश का अनुमान लगाया है. दिल्ली में 30 जून के आसपास या उससे पहले मॉनसून पहुंच जाएगा, जिससे वीकेंड के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है.

खबरें और भी हैं

Latest News

Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों...
Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव
Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.