तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत.

रांची : थाना क्षेत्र के सिरखाटोली स्थित आर्मी मेस के समीप तेज रफ्तार बाइक (जेएच-01एफएच-6909) सवार ने स्कूटी (जेएच-01डीएन-9307) सवार महिला को चपेट में ले लिया. इस हादसे में स्कूटी पर सवार नामकुम की कोचाटोली निवासी साधना झा (55) पति-भुनेश्वर झा की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार चुटिया निवासी सागर केरकेट्टा एवं साहिल नायक गंभीर रूप से घायल हो गये.

महिला सीसीएल गांधीनगर स्थित डीएवी स्कूल की शिक्षिका थी. वह कोचाटोली से सदाबहार चौक जा रही थी, इसी क्रम में सदाबहार चौक की ओर से आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी. वहां से गुजर रहे सेना के अधिकारी ने सभी घायलों को सीएचसी नामकुम पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल युवकों को रिम्स रेफर कर दिया.

यह भी पढ़े - संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने 2028 की तैयारी तेज की

पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में दिखा रोस

दुर्घटना के एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखीं. उपस्थित लोगों ने बताया कि घटना स्थल से पीसीआर 100 मीटर की दूरी पर थी इसके वाबजूद पीसीआर कर्मी नहीं आएं. सूचना के एक घंटे बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. सेना के लोगों ने अपनी गाड़ी से घायलों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने बताया कि पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मी सिर्फ वसूली करने में लगे रहते हैं.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.