राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा 12 अप्रैल को चलाएगी ऑनलाइन सदस्यता अभियान, कई दिग्गज होंगे शामिल

भोपाल। राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज’ के मूल मंत्र के साथ 12 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे एक विशेष ऑनलाइन सदस्यता अभियान सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के सदस्यता अभियान को गति देना और समाज के बौद्धिक व सामाजिक विकास की रूपरेखा पर चर्चा करना है।

इस ऑनलाइन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राघव पटेल, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रामायण पटेल शामिल होंगे। आयोजन डिजिटल माध्यम से देशभर के समाजजनों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है।

यह भी पढ़े - बाबा साहब आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने की अपील, फेडरेशन ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय महासचिव राघव पटेल ने कहा कि महासभा का लक्ष्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति जागरूक और शिक्षित नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास की कल्पना पूरी नहीं हो सकती।

इस अवसर पर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि आज के दौर में सही रणनीति और वैचारिक स्पष्टता किसी भी समाज की उन्नति के लिए जरूरी है। उनके अनुसार संगठनात्मक शक्ति और सही दिशा का तालमेल समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक प्रभावशाली बना सकता है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रामायण पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित सदस्य होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह ऑनलाइन सत्र कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आधुनिक तकनीक के जरिए पूरे देश के समाजजनों को एक सूत्र में बांधने का काम करेगा।

महासभा ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, युवाओं और मातृशक्ति से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.