क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा और भारत रत्न देने की मांग

नई दिल्ली : राजधानी में आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता दिनेश कुमार गोयल ने केंद्र सरकार से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

इस अवसर पर भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, दूसरे चरण में 91.62% वोटिंग

दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि किरणजीत सिंह से मुलाकात उनके जीवन का प्रेरणादायक क्षण रही। उन्होंने कहा, “उनसे मिलना ऐसा लगा मानो भगत सिंह जी के सान्निध्य में हूं।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे एक गैर-सरकारी संगठन स्थापित करेंगे, जो नाट्य प्रस्तुतियों और अन्य माध्यमों से युवाओं को क्रांतिकारी विचारों से जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सरकारी मान्यता दिलाना केवल इतिहास का नहीं, बल्कि देश के आत्मसम्मान का विषय है।

कार्यक्रम में किरणजीत सिंह ने गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश बलिदान से मिला है और इसे उसी भावना से सुरक्षित रखना होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को महान क्रांतिकारियों के बलिदानों से प्रेरित करना रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.