दरिंदगी देखकर सिहर उठे लोग, मालदा में दुष्कर्म के बाद एसिड डालकर जला दिया महिला का चेहरा

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना के कुशिदा अंचल के लोग एक अज्ञात महिला का शव देख कर सिहर उठे. यह बंगाल व बिहार का सीमावर्ती इलाका है. महिला का चेहरा एसिड व मिर्च डाल कर बुरी तरह से जला दिया गया था. नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था. नाजुक अंगों में मिर्च भी पाया गया है. यह घटना थाना के नसरपुर-चोचपाड़ा पुलबांध इलाके की है. सुबह खेत में काम करने आये किसानों की नजर महिला पर पड़ी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या की गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

महिला की पहचान नहीं हो पायी है. मौके पर कई गावों के लोग जुटे थे. किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की. महिला की उम्र 30 से 35 के आसपास की है. महिला के शरीर चाकू से मारने के कई निशान भी मिले हैं. घटनास्थल पर चारों पर एसिड फैला हुआ था. हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी मिला है. उसके जले कपड़े व कंडोम भी मिले हैं. हालांकि यह सीमावर्ती इलाका है. पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला बिहार की भी हो सकती है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़े - अपना दल (एस) का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल पर मिलेगा प्रशिक्षण

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.