Business News : प्रस्तावित IPO के लिए NSE ने सहयोगी कंपनियों का चयन किया पूरा

कानपुर/मुंबई : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) ने अपने प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए मर्चेंट बैंकर, लॉ फर्म और अन्य सहयोगी कंपनियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह चयन प्रक्रिया एनएसई की आईपीओ समिति द्वारा तय किए गए फ्रेमवर्क और मूल्यांकन पद्धति के अनुसार पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी तरीके से की गई।

एनएसई ने आईपीओ प्रक्रिया के लिए 20 मर्चेंट बैंकरों का चयन किया है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड, आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी पढ़े - यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर

इसके अलावा आईपीओ से जुड़े कानूनी कार्यों के लिए आठ लॉ फर्मों का चयन किया गया है। इनमें सिरिल अमरचंद मंगलदास, खेतान एंड कंपनी, लैथम एंड वॉटकिन्स एलएलपी, सिडली ऑस्टिन सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड, एज़ेडबी एंड पार्टनर्स, एस एंड आर एसोसिएट्स, शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी और ट्राइलिगल शामिल हैं।

अन्य सहयोगी संस्थाओं में एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मकरंद एम जोशी एंड कंपनी, मणियन एंड राव, आरबीएसए एडवाइजर्स, कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन लिमिटेड और रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को भी शामिल किया गया है।

ये सभी संस्थाएं प्रस्तावित आईपीओ की पूरी प्रक्रिया में एनएसई की सहायता करेंगी। इसमें आवश्यक दस्तावेज तैयार करना, कानूनी और नियामकीय जांच, प्रचार से जुड़ी तैयारियां और आईपीओ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जैसे कार्य शामिल होंगे।

इस चयन प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही आईपीओ के लिए प्रक्रिया सलाहकार के रूप में कार्य कर रही रोथ्सचाइल्ड एंड कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका भी समाप्त हो गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.