सेक्स करने से किया इनकार तो प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट

इंदौर में हुई एक युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की दोस्ती युवक से Instagram पर हुई थी। दोनों अक्सर मिलते थे। इस दौरान प्रेमी ने सेक्स की डिमांड की, लेकिन प्रेमिका ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए प्रेमी ने कैंची घोंपकर युवती की हत्या कर दी।

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 वर्षीय एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी के घर पर खून से लथपथ युवती का शव मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव उसकी हत्या के दो दिन बाद 9 दिसंबर को मिला था। आरोपी अपने घर का दरवाजा बंद कर भाग गया था।

यह भी पढ़े - पैनासोनिक ने पेश की नई स्मार्ट और बिजली बचाने वाली एसी रेंज, 2028 तक 20 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य

जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि पीड़िता प्रवीण सिंह धाकड़ के साथ रिश्ते में थी और इंदौर में उसके किराए के घर पर रह रही थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्‍वकर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सात दिसंबर को रावजी बाजार इलाके में किराए के मकान में महिला की हत्या कर दी गई थी और दो दिन बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया था।

उन्होंने बताया कि गुना जिले का रहने वाला 24 वर्षीय धाकड़ उस वक्त गुस्से में आ गया, जब उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और उसकी गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। विश्‍वकर्मा ने कहा, महिला को बहुत खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घबरा गया और घर को बाहर से बंद करके भाग गया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस ने बताया कि तीन दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.