अदाणी और Youth4Jobs ने ‘ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026’ के लिए की साझेदारी

अहमदाबाद, मार्च 2026 : Adani Group ने Youth4Jobs की पहल NotJustArt के साथ मिलकर ‘ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026’ के पांचवें संस्करण की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता दिव्यांगजनों के लिए भारत की सबसे बड़ी समावेशी फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर आयोजित की जा रही है और इसमें भागीदारी निःशुल्क है। इसमें केवल दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। पिछले चार संस्करणों में यह पहल 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है, 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रेरित कर चुकी है और 30 से अधिक देशों से प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़े - भोपाल : डॉ. अतुल मलिकराम राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त

प्रतियोगिता के तहत दिव्यांग फोटोग्राफरों—चाहे वे शौकिया हों या पेशेवर—को अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव, दृष्टिकोण और जीवन की कहानियां प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य इन कहानियों को मुख्यधारा में लाकर दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

मीरा शेनॉय, संस्थापक एवं सीईओ, Youth4Jobs ने कहा कि यह पहल दिखाती है कि अवसर मिलने पर दिव्यांगजन न केवल भागीदारी करते हैं, बल्कि अपनी रचनात्मकता के जरिए नेतृत्व भी करते हैं।

वहीं, जीत अदाणी, निदेशक, अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभाओं को वैश्विक मंच मिलेगा, जहां वे फोटोग्राफी के जरिए अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये, द्वितीय तीन लाख रुपये और तृतीय दो लाख रुपये निर्धारित किया गया है। चौथे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। शीर्ष 20 प्रविष्टियों को विशेष प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होगी। चयनित प्रतिभागियों के लिए यात्रा और आवास की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि GAPC 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जा चुकी हैं और दुनिया भर के दिव्यांग फोटोग्राफरों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.