महाराष्ट्र : गोदाम में लगी आग, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित भिवंडी के पास ओवली इलाके में कपास के एक गोदाम में मंगलवार रात आग लग जाने के बाद एक महिला और एक लड़के के उसके अंदर फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि पारसनाथ परिसर में स्थित गोदाम में रात करीब आठ बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल के दो वाहन भेजे गए और आग बुझाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 

यह भी पढ़े - कस्तूरी मेटल कंपोज़िट लिमिटेड (KMCL) ने IPO का प्राइस बैंड 61–64 रुपये तय किया, 27 जनवरी 2026 से खुलेगा इश्यू

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.