- Hindi News
- भारत
- मुंबई ट्रेन ब्लास्ट की जांच करने वाले अधिकारियों की सूचना आरटीआई के तहत देने की मांग खारिज
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट की जांच करने वाले अधिकारियों की सूचना आरटीआई के तहत देने की मांग खारिज
On
नई दिल्ल। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट की जांच करने वाले अधिकारियों की सूचना आरटीआई के तहत देने की मांग को खारिज कर दिया है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच ने कहा कि ब्लास्ट की जांच करने वाले अधिकारियों की सूचना मिलने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है।
आरटीआई के तहत सूचना देने की मांग 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पा चुके एहतेशाम कुतुबुद्दीन सिद्दीकी की थी। एहतेशाम ने इस मामले की जांच का पर्यवेक्षण करने वाले 12 आईपीएस अधिकारियों और इस मामले की जांच करने वाले 4 आईएएस अफसरों की जानकारी मांगी थी। केंद्रीय सूचना आयोग ने ब्लास्ट की जांच करने वाले अधिकारियों की सूचना देने से इनकार कर दिया था। एहतेशाम ने केंद्रीय सूचना आयोग के फैसले को चुनौती दी थी।
एहतेशाम ने कहा है कि उसे इस मामले में एटीएस मुंबई की टीम ने झूठे तरीके से फंसाया था। एहतेशाम को ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा दी है। फांसी की सजा पर मुहर लगाने का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। बता दें कि 2006 में मुंबई में हुए ट्रेन ब्लास्ट में 209 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे।
खबरें और भी हैं
बलिया: राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
By Parakh Khabar
प्रयागराज में मुठभेड़ में घायल बदमाश की अस्पताल में मौत
By Parakh Khabar
बलिया में सहायक अध्यापक का निधन, शिक्षा जगत में शोक
By Parakh Khabar
मऊ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
इटावा में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, घर के बरामदे में मिला शव
By Parakh Khabar
जालौन में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
By Parakh Khabar
बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
By Parakh Khabar
Latest News
05 Feb 2026 04:57:41
बाराबंकी। भाकियू (अवध गुट) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
