- Hindi News
- भारत
- डीसी-एसपी ने चार किलोमीटर तक किया फ्लैग मार्च
डीसी-एसपी ने चार किलोमीटर तक किया फ्लैग मार्च
पलामू। रामनवमी पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीसी-एसपी ने प्रशासनिक महकमा के साथ सोमवार को मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर तक पैदल फ्लैग मार्च किया। एक साथ कई पदाधिकारी और पुलिस जवानों के सड़क पर उतर जाने से लोग असमंजस में पड़ गए। एस-एसपी की जॉइंट प्रशासनिक टीम ने शहर थाना से फ्लैग मार्च शुरू किया और बड़ी मस्जिद, अस्पताल चौक, कनीराम चौक, लाल कोठ, मुस्लिम नगर का भ्रमणकर पुनः लाल कोठ, माली मोहल्ला, जोरावर राम की गली, बम पटाखा रोड होते हुए जिला स्कूल से पोस्ट ऑफिस चौक तक पहुंचे। यहां से पदाधिकारी वाहनों में सवार होकर भ्रमण पर निकले और नावाटोली, नई मुहल्ला, बेलवाटिका, स्टेशन रोड, राइन मुहल्ला के इलाके में गए। इससे पहले पैदल गश्त के दौरान दोनों सीनियर अधिकारियों ने हर स्थिति की नजदीक से देखा।
