माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बड़ा साइबर हमला, एलन मस्क की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर बड़े साइबर हमले की खबर सामने आई है। कई यूजर्स को फीड देखने और लॉगिन करने में समस्या आ रही है। सोमवार को दिनभर में करीब तीन बार 'एक्स' डाउन हुआ, जिस पर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है।

एलन मस्क ने कहा, "हम रोजाना बड़े साइबर हमलों का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि इस हमले के पीछे किसी बड़े देश या समूह का हाथ हो सकता है।

यह भी पढ़े - फूड सेफ्टी असेसमेंट में सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी को मिले पूरे अंक

तीन बार 'एक्स' डाउन, 40 हजार से अधिक शिकायतें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को पहली बार शाम करीब 3:30 बजे, फिर 7:00 बजे, और तीसरी बार 8:44 बजे प्लेटफॉर्म डाउन हुआ। दुनिया भर के कई यूजर्स ने इस दिक्कत की शिकायत की, जिनकी संख्या 40 हजार से अधिक बताई जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब 'एक्स' को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.