“मेरा किरदार बाहर से शांत, भीतर से भावनाओं का तूफान है”: मनीष खन्ना

मुंबई। Sony SAB के शो इत्ती सी खुशी में अनुभवी अभिनेता मनीष खन्ना की एंट्री के साथ कहानी में नया मोड़ आया है। वह शो में मिस्टर यश सेठी का जटिल और भावनात्मक परतों वाला किरदार निभा रहे हैं।

यह शो सुम्बुल तौकीर खान और रजत वर्मा के किरदार अन्विता और विराट की कहानी पर आधारित है, जहां दोनों प्यार, रिश्तों और जिंदगी के नए पड़ाव की चुनौतियों से गुजरते हैं।

यह भी पढ़े - के.के. गोस्वामी पहली बार विलेन के रोल में, ‘दिव्य प्रेम’ में बनेंगे बौने जादूगर खंबा

मनीष खन्ना का किरदार यश सेठी एक 45 वर्षीय सेल्फ-मेड बिजनेसमैन का है, जिसकी मौजूदगी बेहद प्रभावशाली है। बाहर से वह शांत, संतुलित और सफल इंसान दिखाई देता है, लेकिन भीतर गहरी भावनात्मक उथल-पुथल और अकेलापन छिपा है।

शो में उनकी शादी सारा सेठी (भूमिका गुरंग) से दिखाई गई है, लेकिन यह रिश्ता तनाव, दूरी और अनकहे गिले-शिकवों से भरा हुआ है। कहानी में सारा की चालाकियां अन्विता और विराट के रिश्ते की मजबूती को भी परखती नजर आएंगी।

अपने किरदार पर बात करते हुए मनीष खन्ना ने कहा, “मेरा किरदार एक विरोधाभास लिए हुए है। वह बाहर से शांत और सफल व्यक्ति है, लेकिन भीतर बहुत सारी भावनाएं दबाकर रखता है। कई बार सिर्फ एक ठहराव या नजर संवाद से ज्यादा कह जाती है और यही इसे निभाना दिलचस्प बनाता है।”

उन्होंने कहा कि यश और सारा का रिश्ता कभी उतना सीधा नहीं होता जितना ऊपर से दिखाई देता है, और यही अनिश्चितता उनके किरदार को रोमांचक बनाती है।

दर्शक इत्ती सी खुशी को हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सिर्फ Sony SAB पर देख सकते 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.