इस दिन भोजपुरी सिनेमा पर होगा फिल्म 'Bhool Bhulaiyaa' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, गौरव झा बोले- खूब आशीर्वाद व प्यार दें

मुंबई। काजल राघवानी, गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म भूल भुलैया का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 23 सितंबर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा। भूल भुलैया का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर 23 सितंबर को शाम 7:00 बजे से भोजपुरी सिनेमा पर किया जाएगा। उसके बाद फिल्म का पूरा प्रसारण अगले दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।

वहीं फिल्म को लेकर गौरव झा ने बताया कि भूल भुलैया भोजपुरी की बेहतरीन एंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। इसे लोगों ने खूब पसंद ही किया है। और यह अब आप अपने घरों में टीवी पर देख सकते हैं। हम उम्मीद करेंगे कि आप हमारी फिल्म को पूरे परिजनों के साथ मिलकर देखें और खूब आशीर्वाद व प्यार दें। फिल्म के गाने संवाद डायलॉग आदि सब कुछ बेहतरीन है। उम्मीद है कि आपको यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। इसलिए इस शनिवार 23 सितंबर को आप सभी अपना समय निकाल ले ताकि एक शानदार फिल्म अपनी भाषा में अपने परिजनों के साथ मिलकर देख सकें।   

यह भी पढ़े - सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”

फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा की ओर से कहा गया है कि यह फिल्म बेहद खास है और इसे हर भोजपुरी भाषी लोगों को देखना चाहिए। यह फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को अपने से बांधे रखेगी और चैनल आने वाले दिनों में ऐसी ही एक से बढ़कर एक फिल्मों का सिलसिला त्योहारों के मौसम में अपने दर्शकों को मनोरंजन देने के लिए लेकर आने वाली है। इसकी शुरुआत फिल्म भूल भुलैया से हो रही है जो अनवरत चलते रहेगी।  

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.