असली डॉक्टरों को देखकर किरदार को समझने में मदद मिली: सृष्टि सिंह

मुंबई। सोनी सब जल्द ही नया टेलीविजन शो ‘यादें’ लेकर आ रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई इटैलियन सीरीज़ DOC का भारतीय रूपांतरण है। यह शो ज़िंदगी में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ों, इंसानी रिश्तों की गहराई और दूसरे मौके की थीम को यथार्थवादी अंदाज़ में प्रस्तुत करेगा।

शो में रेज़िडेंट डॉक्टर वाणी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सृष्टि सिंह ने कहा कि अपने किरदार को बेहतर ढंग से समझने के लिए उन्होंने असली डॉक्टरों को काम करते हुए करीब से देखा। उन्होंने बताया कि केवल मेडिकल शब्दावली सीखना पर्याप्त नहीं था, बल्कि अस्पताल के माहौल और डॉक्टरों के व्यवहार को समझना ज़रूरी था।

यह भी पढ़े - पुष्पा अपने सबसे बड़े डर से टकराती है, जब पन्नू होता है एक भयानक हादसे का शिकार – सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में

सृष्टि सिंह ने कहा कि वाणी का किरदार एक युवा डॉक्टर का है, जो मेडिकल सिस्टम में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है और वरिष्ठ डॉक्टर देव को अपना आदर्श मानती है। इस रिश्ते की गहराई को समझने के लिए उन्होंने वास्तविक डॉक्टरों के काम करने के तरीके पर ध्यान दिया।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में काम कर रहे रेज़िडेंट डॉक्टरों को देखकर उन्हें यह समझ आया कि दबाव की स्थिति में भी डॉक्टर किस तरह संयम बनाए रखते हैं और कम शब्दों में स्पष्ट निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की यह शांत और संतुलित कार्यशैली उनके अभिनय के लिए अहम रही।

सृष्टि सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक समय वह स्वयं डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। उन्होंने कहा कि इस शो की तैयारी के दौरान मेडिकल माहौल में दोबारा जाना उनके लिए भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला अनुभव रहा। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया ने उन्हें वाणी के किरदार की आंतरिक शक्ति और संवेदनशीलता को समझने में मदद की।

‘यादें’ में अभिनेता इक़बाल ख़ान डॉक्टर देव की भूमिका निभा रहे हैं। यह शो जल्द ही सोनी सब पर प्रसारित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.