- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘पति पत्नी और वो दो’: आयुष्मान खुराना बोले—ईमानदार इंसान, लेकिन हालातों में फंसा किरदार
‘पति पत्नी और वो दो’: आयुष्मान खुराना बोले—ईमानदार इंसान, लेकिन हालातों में फंसा किरदार
मुंबई, अप्रैल 2026 : फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अब सभी की निगाहें इसके ट्रेलर पर टिकी हुई हैं।
“मुझे प्रजापति एक ऐसा इंसान लगा जो ईमानदार है और जिसकी नीयत साफ है। लेकिन जिन परिस्थितियों में वह फंस जाता है, वही हास्य पैदा करती हैं। ऊपर से लगता है कि वह मज़े में है, लेकिन असल में वह एक के बाद एक मुश्किल हालातों से जूझ रहा होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि उनका किरदार खुद को ‘जंगल का सितारा’ समझता है, लेकिन तीन महिलाओं के साथ उलझने के बाद उसकी ज़िंदगी में ऐसा हंगामा मचता है, जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी।
इस मल्टी-स्टारर फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म में हास्य, उलझन और अप्रत्याशित मोड़ों का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। इसे टी-सीरीज़ और बी. आर. स्टूडियोज़ के बैनर तले बनाया गया है। निर्माता भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं।
यह मनोरंजन से भरपूर फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, और इसे इस सीजन की बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
