युवाओं के लिए खुशखबरी! Agniveer समेत अन्य पदों पर भर्ती रैली 16 से 24 नवंबर तक होगी आयोजित

लखनऊ: आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) श्रेणी के पदों की भर्ती रैली 16 से 24 नवंबर तक होगी। लखनऊ मुख्यालय से संबंद्ध सभी जिलों में 10,500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा (सीईई - कमबाइंड एंट्रेंस एग्जाम) में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में भाग ले सकते हैं।

वहीं, महिला मिलिट्री पुलिस अर्थात अग्निवीर जनरल ड्यूटी (डब्ल्यूएमपी) के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर तक लखनऊ में होगी। महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 1500 से अधिक महिला अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) पदों हेतु भर्ती रैली 04 से 13 दिसंबर 2023 तक आगरा में आयोजित की जाएगी। इस क्षेत्र से अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में 12600 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं जो भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) के लिए 19 से 27 दिसंबर भर्ती रैली अमेठी में होगी। जिसके लिए 9850 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। साथ ही में भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) पदों हेतु भर्ती रैली 02 से 12 जनवरी 2024 तक गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए 12000 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में एक महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या...
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
असम बाढ़ राहत के लिए गौतम अदाणी ने दिए 11 करोड़ रुपये, 8 हजार परिवारों तक पहुंचा अदाणी फाउंडेशन
Ballia News: धरहरा सड़क हादसे में कार चालक गिरफ्तार, युवक की हुई थी मौत
Raebareli News: लाइब्रेरी में विवाद के बाद सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, सात पर मुकदमा; चार गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.