- Hindi News
- बिजनेस
- किआ कंपनी की कारें हो जाएगी महंगी, इस तारीख के बाद चुकानी होगी ज्यादा रकम
किआ कंपनी की कारें हो जाएगी महंगी, इस तारीख के बाद चुकानी होगी ज्यादा रकम
On
नई दिल्ली । किआ कंपनी की कारें महंगी होने जा रही है। किआ ने अपने सभी वाहनों के दाम 3प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक नई कीमतें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी। किआ इस साल में पहली बार कीमतें बढ़ाने जा रही है। अगर नई कीमतें लागू होती हैं तो किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेल्टोस एसयूवी की कीमत करीब 32,697 रुपये तक बढ़ सकती है। वहीं, सॉनेट की कीमत 23,970 रुपये और कैरेंस की कीमत में 31,347 रुपये का इजाफा हो सकता है।वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद किआ के आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया है।
किआ इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के नेशनल हेड हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘हम लगातार अपने ग्राहकों को प्रीमियम और टेक्नोलॉजिकली एडवांस प्रोडक्ट देने का प्रयास करते हैं। हालांकि, कमोडिटी की कीमतों, एक्सचेंज रेट और इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते हम कारों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं। बढ़ी हुई कीमतों का एक बड़ हिस्सा कंपनी प्रोडक्शन में खर्च करती है, जिससे ग्राहक बिना अपनी जेब पर बोझ डाले चलाते रहें।”
खबरें और भी हैं
बाढ़ पीड़ितों से मिले विधायक जयप्रकाश अंचल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
By Parakh Khabar
भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
05 Sep 2026 16:51:54
बलिया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत दाखिल नामांतरण वादों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
