रुद्रपुर: वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत

रुद्रपुर। सोमवार की देर शाम सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव भगवानपुर निवासी 52 वर्षीय दशरथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति बुजुर्ग मजदूरी कर सोमवार की देर शाम को घर जा रहा था और काशीपुर हाईवे पार कर रहा था कि अचानक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दशरथ को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दरोगा जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड के एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 60 दिन की रोक Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड के एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 60 दिन की रोक
जौनपुर: जिले के चर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर को इलाहाबाद...
Azamgarh News: बेलाल हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार रुपये का जुर्माना
Raebareli News: ससुराल में चोरी की साजिश में पुत्रवधू निकली शामिल, महिला समेत तीन गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"
Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.