हल्द्वानी: बनभूलपुरा के दंगाईयों ने बिगाड़ दिया शहर का हाल, पूरे शहर में कर्फ्यू, स्कूलों को किया गया बंद

हल्द्वानी: गुरुवार को बनभूलपुरा के दंगाईयों ने बनभूलपुरा में जमकर हिंसा और आगजनी की। इससे पूरे शहर में अशांति फैल गई। जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसा हटाने के दौरान मुसलमानों ने जमकर दंगा किया। इसके देखते हुए जिस कारण क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन और लोक सम्पत्ति को क्षति का भय बना हुआ है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखनेके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी नगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में पूर्णतः बन्द (कर्फ्यू) के आदेश जारी कर दिये हैं।

गुरुवार की रात्रि नौ बजे से अग्रिम आदेशों तक लागू  कर दिए हैं। इसके साथ ही निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।

कर्फ्यू में यह हैं नियम
1- कोई भी व्यक्ति अत्यावश्यक कार्यों (मेडिकल इत्यादि) को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
2-सभी व्यावसायिक संस्थान/ दुकानें/ उद्योग इत्यादि पूर्णतः बन्द रहेंगे। केवल हॉस्पिटल व मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।
3- यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिस कर्मी, सशस्त्र बल पर लागू नहीं होगा।
4- अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अनुमति से यातायात की अनुमति रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से...
CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.