बोरोसिल ने जिम कॉर्बेट में बोरोसिल की रसोई- सीज़न 4 का आयोजन किया

  • जिम कॉर्बेट में बोरोसिल के 'बोरोसिल की रसोई- सीज़न 4' का सफल समापन
  • दो दिवसीय कार्यक्रम में बोरोसिल के डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया; प्रोडक्ट परफॉर्मेंस और आगे की स्ट्रेटेजी पर हुई चर्चा

देहरादून, दिसंबर 2025: भारत के भरोसेमंद कंज़्यूमर ब्रांड, बोरोसिल लिमिटेड द्वारा आयोजित 'बोरोसिल की रसोई- सीज़न 4' का समापन भव्य रूप से हुआ। यह खास आयोजन 16 और 17 दिसंबर को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में स्थित आहाना- द कॉर्बेट वाइल्डरनेस रिज़ॉर्ट में हुआ। इस मौके पर बोरोसिल ने अपने चैनल पार्टनर्स के लिए एक खास मिलन समारोह भी आयोजित किया। उत्तराखंड की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों के बीच, बोरोसिल के देशभर से आए डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया, संवाद किया, अनुभव साझा किए और साझेदारी के रिश्तों को और मजबूत बनाया। इससे एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी बढ़ा।

चैनल पार्टनर्स मीट को खास डेस्टिनेशन इवेंट की तरह प्लान किया गया था। इस मौके ने बोरोसिल को अपने बड़े रिटेल नेटवर्क से जुड़ने और बातचीत करने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म दिया। साथ ही, कंपनी ने दिखाया कि वह परफॉर्मेंस-आधारित किचन प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है।

बोरोसिल के ग्लास टॉप गैस स्टोव, ट्रिप्लाई कुकवेयर और प्रेशर कुकर की रेंज आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। इसके लिए कुकिंग कॉम्पिटिशन और प्रोडक्ट डेमो रखे गए, जिनमें इन प्रोडक्ट्स की मजबूती, सुरक्षा और बेहतरीन हीट परफॉर्मेंस को बेहतरी से उजागर किया गया। कुकिंग से जुड़ी इन गतिविधियों ने बोरोसिल और उसके चैनल पार्टनर्स के बीच रिश्ता और भी मजबूत किया। इससे ब्रांड पर उनका भरोसा भी बढ़ा और जुड़ाव भी गहरा हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बोरोसिल लिमिटेड की वीपी- मार्केटिंग, सुश्री बरनाली शंकर ने कहा, "बोरोसिल की रसोई अब हमारे चैनल पार्टनर्स से जुड़ने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुकी है। जिम कॉर्बेट में सीज़न 4 आयोजित करने से हमें पारंपरिक फॉर्मेट से हटकर ऐसा माहौल बनाने का मौका मिला, जहाँ सबने सीखने, सहयोग करने और साथ मिलकर जश्न मनाने का अनुभव किया। अपने डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है।"

कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए बोरोसिल के एक पार्टनर ने कहा, "बोरोसिल की रसोई- सीज़न 4 हमारे लिए बेहद दिलचस्प और उपयोगी अनुभव रहा। कुकिंग प्रतियोगिता और प्रोडक्ट डेमो ने हमें परफॉर्मेंस, गुणवत्ता और इस्तेमाल, तीनों ही स्तर पर बोरोसिल के प्रोडक्ट्स को नज़दीक से समझने का मौका दिया। इस अनुभव ने हमारे भरोसे को और मजबूत किया है और ब्रांड के साथ हमारे रिश्ते को और भी बेहतर बनाया है।"

कुकवेयर, किचन अप्लायंसेज़, डिनरवेयर और ग्लासवेयर सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति के साथ बोरोसिल लगातार मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। बोरोसिल की रसोई- सीज़न 4 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ब्रांड अपने हुनर, गुणवत्ता और रोज़मर्रा की कुकिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है और इस सफलता का श्रेय उसके चैनल पार्टनर्स के भरोसे और साझेदारी को जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.