Varanasi News : पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन शुकुलपुरा निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र संजय कुमार गुप्ता को 28 जनवरी को पड़ोस में रहने वाला सुमित वर्मा पुत्र सरवन वर्मा घर से बुलाकर ले गया। सुमित के साथ उसका साथी राहुल भी था।

Varanasi News : वाराणसी में एक हफ्ता पहले मामूली बात पर कुछ लोगों ने एक युवक को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसके बाद उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। सोमवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आईपी विजया के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन शुकुलपुरा निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता (18 वर्ष) पुत्र संजय कुमार गुप्ता को 28 जनवरी को पड़ोस में रहने वाला सुमित वर्मा पुत्र सरवन वर्मा घर से बुलाकर ले गया। सुमित के साथ उसका साथी राहुल भी था। सुमित और राहुल पिछले दिनों हुए विवाद से आक्रोशित थे, उन लोगों ने 8, 10 की संख्या में अपने साथियों को बुला लिया। सुमित और उसके साथी कृष्ण को एक गली में ले जाकर बुरी तरह से पीटा और उसे अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे घर पहुंचाया। सुबह तबियत बिगड़ने पर उसने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। खून की उल्टी आने पर इलाज के लिए हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सिर में ब्लड जमने की पुष्टि हुई। सोमवार रात इलाज के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने युवक के शव को आईपी विजया के पास सड़क पर रखकर हंगामा किया। 

धरने पर बैठे लोगों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी देर की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसीपी भेलूपुर ,प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम करने वालों को समझने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इसमें एक आरोपी रोहित वाल्मीकि की गिरफ्तारी हो गई है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। 

मृतक के पिता संजय गुप्ता अस्सी चौराहे पर फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाते हैं। कृष्ण भी उनके साथ दुकान पर रहता था। घटना के बाद मृतका की माता मंजू देवी, छोटे भाई कुशल गुप्ता, बहन सलोनी गुप्ता का रो रो कर बुरा हाल है। कृष्ण के चाचा सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि हमलावर लगातार इलाके में कई लड़कों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने मृतक के पिता संजय गुप्ता की शिकायत पर सुमित वर्मा, राहुल सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.