- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में अव्यवस्थित तरीके से लगी गुमटियों को हटाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक परिसर की व्यवस्था सुव्यवस्थित होने से आम जनता को भी बेहतर सुविधा मिलती है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, स्टेनो अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
