वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी सुरेंद्र पाल का पुत्र अमन पाल (21) बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने दोनों कानों में ईयरफोन लगा रखा था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी।

यह भी पढ़े - वाराणसी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भदोही की ओर से गुजर रही थी। अमन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका शरीर दो भागों में बंट गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।

युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवाओं से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास चलते समय ईयरफोन का इस्तेमाल न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी की भी मौत; व्यापारियों का प्रदर्शन बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी की भी मौत; व्यापारियों का प्रदर्शन
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में मंगलवार शाम हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में...
बलिया में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, थ्री-लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश
UP News: देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.