वाराणसी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, रोहनिया क्षेत्र के सौरभ विहार कॉलोनी, अवलेशपुर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र कुमार पटेल की अवलेशपुर में 'लकी स्टोर्स' नाम से दुकान है। सोमवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 500 मीटर पहले घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। गोली लगने के बावजूद जितेंद्र किसी तरह बाइक चलाकर घर पहुंच गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी पीठ में गोली लगी थी और काफी खून बह रहा था।

परिजन तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीनू देवी, माता सुदामा देवी और दो पुत्र अतुल उर्फ लकी तथा आयुष को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

मृतक की मां सुदामा देवी ने बताया कि परिवार की चंदौली जनपद के मुरेराडीह पांडेयपुर बबुरी क्षेत्र में लगभग तीन बीघा जमीन है। उनका आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस संबंध में न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या का संबंध भूमि विवाद से हो सकता है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.