Lucknow News: मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय पहल का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रास्ता भटक गए एक युवक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों से मिलाया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, 8 और 9 जून 2026 की मध्य रात्रि महिगवां थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक युवक पर पड़ी, जो संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर भटकता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम आशीष शर्मा पुत्र वीरपाल शर्मा, निवासी वेली सिटी, इज्जतनगर, जनपद बरेली बताया।

यह भी पढ़े - UP Teacher Transfer : यूपी में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों पर सख्ती, केवल विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति

पूछताछ के दौरान युवक का व्यवहार सामान्य नहीं लगा और वह अपने परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ दिखाई दिया। बातचीत में उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए 7 जून को लखनऊ आया था, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण घर वापस नहीं जा सका।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महिगवां पुलिस ने युवक को अपने संरक्षण में लिया। उसे भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया तथा सुरक्षित रूप से थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपने मामा कृष्ण पाल शर्मा का नाम और एक मोबाइल नंबर बताया। पुलिस ने तत्काल दिए गए नंबर पर संपर्क किया। बातचीत में युवक के पिता वीरपाल शर्मा ने पुष्टि की कि आशीष उनका पुत्र है, जो पुलिस भर्ती परीक्षा देने लखनऊ आया था और कई दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में परेशान थे।

महिगवां पुलिस ने परिवार को युवक के सुरक्षित होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन थाना महिगवां पहुंचे। आवश्यक कानूनी एवं औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने महिगवां पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, उपनिरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल लाल बहादुर तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिगवां पुलिस की यह पहल न केवल जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि पुलिस जरूरतमंद लोगों के लिए एक भरोसेमंद सहारा बनकर समाज के साथ खड़ी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी की भी मौत; व्यापारियों का प्रदर्शन बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी की भी मौत; व्यापारियों का प्रदर्शन
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में मंगलवार शाम हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में...
बलिया में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, थ्री-लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश
UP News: देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.