Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका

सीवान। जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गड्ढे से ईंटों के नीचे दबा महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद शव को छिपाकर साक्ष्य मिटाने का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में गड्ढे के भीतर महिला का शव दबा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े - Bihar News : सोन नहर में गिरी सफारी, चार की मौत; एक घायल

मौके से पुलिस ने एक मंगलसूत्र, चप्पल और एक झोला भी बरामद किया है, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को ईंट-भट्ठा परिसर में लाकर गड्ढे में दबा दिया गया, ताकि पहचान और साक्ष्य दोनों मिटाए जा सकें। शव की स्थिति भी हत्या की आशंका को मजबूत कर रही है।

पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में हाल के दिनों में लापता महिलाओं की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी की भी मौत; व्यापारियों का प्रदर्शन बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: टेंट कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी की भी मौत; व्यापारियों का प्रदर्शन
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में मंगलवार शाम हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में...
बलिया में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, थ्री-लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश
UP News: देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.