बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बाराबंकी। जिले के देवा-चिनहट मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, देवा कोतवाली क्षेत्र के मलिका असंड गांव निवासी निर्मल रावत अपने परिवार के साथ लखनऊ के अरदासी खेड़ा गांव में आयोजित अपनी बहन की शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग मंगलवार रात करीब 12 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य दो बाइकों पर सवार थे। दूसरी बाइक पर 20 वर्षीय विजेंद्र, उसकी 42 वर्षीय मां तथा चार वर्षीय नेहा सवार थीं। इसी दौरान गोपालपुर गांव के पास उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बाराबंकी। जिले के देवा-चिनहट मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों...
एनडीए की आज अहम बैठक, मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल और भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा
Rampur News: रामपुर में 12 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई
AESL करेगा भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलीस्मार्ट का अधिग्रहण, 4.7 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर का बनेगा पोर्टफोलियो
सन नियो के नए शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' में नजर आएंगी आरती बिराजदार, वैदेही के किरदार को बताया प्रेरणादायक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.