- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- बनारस-नई दिल्ली के मध्य चलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें समयसारिणी
बनारस-नई दिल्ली के मध्य चलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें समयसारिणी
On
गोरखपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा बनारस-नई दिल्ली के मध्य दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचलन का संचलन किया जायेंगा। 04015 वाराणसी-नईदिल्ली वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 दिसम्बर, 2023 को वाराणसी जं. से 14.15 बजे नई दिल्ली के लिये चलायी जायेगी। इसके पश्चात नियमित वंदे भारत ट्रेन का संचलन 20 दिसम्बर, 2023 से बनारस-नई दिल्ली-बनारस से निम्नवत् किया जायेगा।
वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी- 04015 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 दिसम्बर, 2023 को वाराणसी जं. से 14.15 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज जं. से 16.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 18.15 बजे, इटावा जं. से 19.40 बजे, टुण्डला जं. 20.45 बजे तथा अलीगढ़ से 21.50 बजे छूटकर नई दिल्ली पहुँचेगी। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में वातानुकूलित चेयरकार के 14 तथा एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित गाड़ी-22415 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 दिसम्बर, 2023 से (सप्ताह में 06 दिन छोड़कर) प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 06.00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज जं. से 07.39 बजे तथा कानपुर सेन्ट्रल से 09.36 बजे छूटकर नई दिल्ली 14.05 पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 22416 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 दिसम्बर, 2023 से (सप्ताह में 06 दिन छोड़कर) प्रत्येक मंगलवार, को नई दिल्ली से 15.00 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेन्ट्रल से 19.22 बजे तथा प्रयागराज जं. से 21.30 बजे छूटकर बनारस 23.05 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित चेयरकार के 14 तथा एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 02 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jan 2026 04:28:00
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
