वाराणसी: नाली के किनारे दो भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज इलाके में गुरुवार को नाली के किनारे दो मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मछोदरी चौकी प्रभारी भृगुपति त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दोनों भ्रूणों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आदमपुर पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और प्रारंभिक जांच में ये भ्रूण चार से पांच महीने के अविकसित प्रतीत हो रहे हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़े - UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.