सुल्तानपुर: फर्जी गोलीकांड का चौथे दिन खुलासा, 3 गिरफ्तार

सुलतानपुर। अंबेडकरनगर जिले से 80 किमी दूर सुल्तानपुर में आकर कुछ युवकों ने गोलीकांड की फर्जी घटना को अंजाम दे डाला। भला हो चांदा एसओ का जो पूर्व में अंबेडकरनगर जिले में तैनात रह चुके हैं, तो उन्हें घटना के तह में जाने में समस्या नहीं आई। अपराध रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चौथे दिन उन्होंने फर्जी घटना का सफल अनावरण करके तीन आरोपियों को जेल पहुंचाया है।

दरअस्ल अंबेडकर नगर के भीटी थाना अंतर्गत बन गांव निवासी दिव्यांग सत्य नारायण गौड़ (27) पुत्र हौसिला प्रसाद को शुक्रवार की शाम गोली लगने का मामला प्रकाश में आया था। उसने अपने ही क्षेत्र के जय प्रकाश, राम जन्म, अखिलेश और भीमसेन पर गोली चलाने का आरोप लगाया था कि ये सभी उसे चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिकअप गाड़ी दिलाने लेकर आए थे और यहां पैसे रख लिया। पैसे वापस मांगने पर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और जांच शुरू किया। चांदा पुलिस शुरुआत से ही घटना को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस इसी दिशा में जांच में आगे बढ़ी। चांदा एसओ जय प्रकाश सिंह अंबेडकरनगर में तैनात रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें घटना की तह में जाना मुश्किल नहीं हुआ। उन्होंने वहां के अपराध रजिस्टर व सीसीटीवी फुटेज खंगलवा डाले। तो सभी तथ्य सामने आ गए। पुलिस के अनुसार थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर के अपराध रजिस्टर के अवलोकन व लोगों की जानकारी से पता चला कि शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र हौसिला प्रसाद सिंह निवासी बन गांव थाना भीटी द्वारा अपने ही गांव के सत्यनरायण गौड़ पुत्र हौसिला प्रसाद व अनिल कुमार पुत्र रामलाल को मोहरा बनाया गया।

उसने मुकदमा में सुलह करने के आशय से फर्जी घटना बनाकर ऐसा किया। दरअस्ल जिस जयप्रकाश सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह, रामजनम पुत्र राजाराम, भीमसेन सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह व अखिलेश सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह निवासीगण बनगांव थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर का नाम गोलीकांड में सामने आया इन्होंने शैलेंद्र पर अंबेडकरनगर में पहले ही केस करा रखा है। इसी के लिए शैलेंद्र ने पहले अंबेडकरनगर में सत्य नारायण गौड़ के जरिए एक मुकदमा दर्ज कराया थाऔर अब सुल्तानपुर में एक मुकदमा दर्ज कराना चाहता था। जांच में जयप्रकाश सिंह, भीमसेन सिंह, अखिलेश सिंह, रामजनम निवासीगण बनगांव थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर घटना के समय अपने गांव पर मौजूद थे।

प्राइमरी स्कूल के पास सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन से ऐसा पाया गया। वही सत्यनरायण गौड़ व अनिल कुमार द्वारा फर्जी चोट बनाकर अनिल कुमार के विरुद्ध लिखे गए मुकदमा में समझौता करने व मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने व फर्जी तहरीर देकर मुकदमा लिखाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने सत्य नारायण, अनिल व बलवंत को आज जेल भेजा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बलिया: केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को...
Ballia News: सिंचाई संघ बाढ़ खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अजीत कुमार बने अध्यक्ष
Ballia News: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, जिले में बने 7 परीक्षा केंद्र; डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Ballia News: बरात से लौट रहे लोगों पर हमला, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत; पांच नामजद पर मुकदमा
Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर घायल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.