बलिया में स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर

बलिया: सुखपुरा थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे एक छात्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा निवासी संजीत यादव (16) पुत्र लल्लन यादव मंगलवार को स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे रास्ते में बुलाया और अचानक चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़े - अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

हमले में छात्र के पेट और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल छात्र ने बताया कि वह स्कूल से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे बुलाकर अचानक चाकू मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले एक प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई हुई है।...
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित होकर चार छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान
बलिया में ‘भृगु काशी’ की परिकल्पना साकार, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बह रही अध्यात्म की अविरल धारा
भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.