बलिया में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया: कोतवाली थाना पुलिस ने दुकान में हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार यह मामला 17 दिसंबर 2025 का है।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही में नर्सिंग होम सील

वादी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई तहरीर में आरोप लगाया था कि कुछ लोग हॉकी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और हमला बोल दिया। इस दौरान दुकान पर काम करने वाले दो युवकों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी दो दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ वहां रखे मोबाइल फोन और नकदी भी लूट ली थी।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह मय हमराह कांस्टेबल प्रवेश तिवारी, संदीप कुमार यादव और जयसिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कटहल नाले के पास से आरोपी हरेराम पुत्र रामबचन को गिरफ्तार कर लिया। वह फेफना थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर मिश्र गांव का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले एक प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई हुई है।...
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित होकर चार छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान
बलिया में ‘भृगु काशी’ की परिकल्पना साकार, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बह रही अध्यात्म की अविरल धारा
भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.