- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
बलिया: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बस्तौरा, रसड़ा में शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहां टोला के चार मेधावी छात्रों का चयन हुआ है। इस सफलता से विद्यालय, छात्रों के परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
चयनित छात्रों में ऋतुराज सिंह (76%), पाल सिंह (39%), पृथ्वीराज (62%) और अंकित कुमार (66%) शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष मार्गदर्शन और तैयारी कराई।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम प्रसाद रंजन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक नियाज अहमद, अजय प्रताप मिश्र, मनीष कुमार, डॉ. विनय कुमार भारद्वाज, राहुल कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार, तुफैल अहमद, अंकित, मयंक, मनोज कुमार, श्रीमती सुमन प्रजापति और श्रीमती शशिकला सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया।
