- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में निर्माणाधीन पुल पर हादसा, ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत
बलिया में निर्माणाधीन पुल पर हादसा, ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत
On
बलिया, उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन मजदूर दब गए, जिनमें दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तूर्तीपार में निर्माणाधीन पुल के पिलर का सरिया बांधते समय ढांचा गिरने से हादसा हुआ। इसमें 30 वर्षीय पप्पू (निवासी खैरापूर्वा, थाना धरहरा, लखीमपुर खीरी) और 29 वर्षीय अमित (निवासी खैरापूर्वा, थाना धरहरा, लखीमपुर खीरी) की मौत हो गई।
वहीं, 21 वर्षीय जुगल (निवासी दुबिया, थाना मधेपुरा, पीलीभीत) घायल है, जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं
ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही में नर्सिंग होम सील
By Parakh Khabar
बलिया में निर्माणाधीन पुल पर हादसा, ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत
By Parakh Khabar
बलिया में दो पक्षों में मारपीट, ट्रक चालक की मौत, चार घायल
By Parakh Khabar
सीयर में शिक्षा कार्यशाला आयोजित, विद्यालयों के कायाकल्प पर जोर
By Parakh Khabar
वर्ल्ड थिएटर डे पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने थिएटर अनुभव साझा किए
By Parakh Khabar
Latest News
28 Mar 2026 07:41:33
बलिया, सुखपुरा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
