सीतापुर पहुंचे सीएम योगी ने चक्रतीर्थ पर झाड़ू लगाकर शुरू किया स्वच्छ्ता अभियान 

नैमिषारण्य/ सीतापुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने दौरे पर चक्रतीर्थ में  झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छाजंलि की शुरुआत की। सीएम योगी ने चक्रतीर्थ पर पहुंचकर पहले दर्शन-पूजन किया और फिर महन्तो से बातचीत कर नैमिष में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी ने महंतों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैमिष के विकास को हमारी सरकार इतना पैसा देना चाहती है कि विकास ही विकास दिखे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में राजधानी के करीब होने के बाद भी विकास के नाम पर नैमिष में चिराग तले अंधेरा वाली बात सामने आती थी। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने नैमिष को पर्यटन में जोड़ कर यहां से इलेक्ट्रिक बस सेवा,हवाई सेवा को जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

नैमिषारण्य पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नैमिष के विकास के लिए कटिबध्य है। आने वाले समय में आपको अयोध्या के अलावा नैमिष में भी जल्द ही भव्य विकास दिखेगा। इसके उपरांत सीएम ने चक्रतीर्थ पर संतों और महंतों के साथ झाड़ू लगायी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ्ता अभियान की शुरुआत कर ललिता देवी मंदिर में मां ललिता के दरबार मे मत्था टेका। सीएम योगी के तय कार्यक्रम के अनुसार वो अब वेद व्यास स्थल पर एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद सीएम योगी विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.