- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शामली
- सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने पर भड़के मोहल्ले के लोग
सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने पर भड़के मोहल्ले के लोग
On
शामली कांधला। सड़क मानक के अनुरूप ने बनाए जाने को लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। मोहल्ले वासियों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए सड़क और नाला निर्माण मानक के अनुसार बनाए जाने की मांग कर जिलाधिकारी से की है। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान वार्ड नंबर 3 के लोग जर्जर सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रशासन से मांग कर रहे थे। मोहल्ले वासियों की मांग पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उक्त जर्जर सड़क का निर्माण डूडा विभाग के द्वारा छोडा गया, जिस पर कई दिन पूर्व निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा शुरू कर दिया गया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है और नाली निर्माण में भारी अनियमिताएं हैं।
आरोप है कि नाली निर्माण भी मानक के अनुसार नहीं हो पा रहा है ,जिसके कारण बनने से पूर्व ही नाली में पानी का रिसाव शुरू हो गया है। पानी के रिसाव के कारण पानी लोगो के घरों तक पहुंच रहा है। आरोप है कि सड़क निर्माण से पूर्व चल रहे नाली निर्माण में सीमेंट और सरिया मानक के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है। आरोप है कि जब मोहल्लेवासियों ने ठेकदार द्वारा बनाई जा रही नाली का विरोध किया तो ठेकेदार ने मोहल्लेवासियों के साथ अभद्रता की ,जिसके कारण मोहल्लेवासियों में आक्रोश भरा हुआ है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और जिलाधिकारी से सड़क निर्माण मानक के अनुसार कराए जाने की मांग की है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय से मोहल्ले के लोग जर्जर हालत में सड़क का दंश झेल रहे थे लेकिन ठेकेदार और कुछ विभागीय लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए सड़क मानक के अनुसार नहीं बना रहे है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क निर्माण मानक के अनुरूप ना किया गया तो मोहल्लेवासियों के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में डूडा विभाग के जेई गौरव कुमार का कहना है कि इस प्रकार की कोई जानकारी उन्हें नही है,अगर इस तरह का कोई मामला है तो मौके पर टीम भेजकर जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराया जायेगा।
खबरें और भी हैं
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर माघ मेले के अंतिम स्नान में उमड़ा जनसैलाब
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
By Parakh Khabar
गाजीपुर में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार
By Parakh Khabar
सड़क हादसे में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत, गांव में शोक की लहर
By Parakh Khabar
Latest News
15 Feb 2026 21:23:03
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
