Shahjahanpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो माह बाद बनने वाला था पिता

शाहजहांपुर, तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर नगरिया गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की शादी एक साल पहले हुई थी और दो महीने बाद उसके घर नन्हा मेहमान आने वाला था।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोनपाल का 21 वर्षीय बेटा विपिन शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अपने घर के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर झूल गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - Shahjahanpur News : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को दौड़ाया, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

सूचना मिलते ही नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विपिन अपने पीछे पत्नी रोशनी, मां कमलेश, भाइयों अनिल और सचिन, तथा बहन प्रीति को रोते-बिलखते छोड़ गया है। परिवार में खुशी की उम्मीद थी, लेकिन अब मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.