बलिया : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के सहिया गांव निवासी उपेन्द्र यादव (25) पुत्र विष्णु देव यादव की सोमवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार उपेन्द्र उभांव थाना तिराहे से अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही कन्वेंट स्कूल के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Ballia News : लाइन जोड़ने के बदले पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, लाइनमैन पर लगे गंभीर आरोप

आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उपेन्द्र दो भाइयों में छोटे थे और मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह महज दो दिन पहले ही घर लौटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।

अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.