- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : सड़क हादसे में घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया : सड़क हादसे में घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में करुण-क्रंदन और चीत्कार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
करीब एक सप्ताह पहले वह अपने ड्राइवर के साथ कार से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बक्सर (बिहार) के ब्रह्मपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल ले गए।
करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
