- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- Shahjahanpur News : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को दौड़ाया, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
Shahjahanpur News : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को दौड़ाया, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
शाहजहांपुर : मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपी ने युवक को गाली-गलौज करते हुए मारपीट के इरादे से काफी दूर तक दौड़ाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, सौरभ सिंह अक्सर उनके घर के बाहर जबरन अपनी बाइक खड़ी कर देता था। कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उल्टा गाली-गलौज करता था।
21 अप्रैल को जब युवक ने उसे फिर से घर के बाहर बाइक खड़ी करने से रोका, तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने के इरादे से युवक को काफी दूर तक दौड़ाया।
घटना के बाद पीड़ित ने मिर्जापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
