बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता

बलिया : शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के शिक्षकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने स्तर पर बनाए गए आपदा राहत कोष से कम्पोजिट विद्यालय चिन्तामणिपुर की दिवंगत रसोईया पुष्पा देवी की एकमात्र पुत्री पूजा को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

पूजा उसी विद्यालय की पूर्व छात्रा है और वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। ज्ञात हो कि रसोईया पुष्पा देवी का असामयिक निधन 19 दिसंबर 2025 को हो गया था, जिसके बाद उनकी नाबालिग बेटी पूजा पर आर्थिक संकट आ गया।

यह भी पढ़े - बलिया : नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना

सहायता राशि सौंपते समय शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। बच्ची का पालन-पोषण उसके मामा और मौसा कर रहे हैं। शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह से अनुरोध किया कि यह धनराशि बच्ची के नाम फिक्स डिपॉजिट कर दी जाए, ताकि उसके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ चिलकहर के मंत्री सत्यजीत सिंह, सुरेश आजाद, बलवंत सिंह सेंगर, आशुतोष सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, शैलेश कुमार पांडेय, धनंजय सिंह, उमेश कुमार वर्मा, अंजनी कुमार यादव, हरेंद्र कुमार, कन्हैया चौहान, विंदेश्वरी सिंह, अजय कुमार समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.