Shahjahanpur News: राधा स्वामी आश्रम में सेवादार का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गांव जमुका स्थित राधा स्वामी आश्रम में सोमवार सुबह एक सेवादार का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टि में इस मामले को आत्महत्या मान रही है।

छह वर्षों से आश्रम में थे सेवादार

गांव जमुका निवासी 48 वर्षीय सत्यनारायण वर्मा पिछले छह वर्षों से गांव के पास स्थित राधा स्वामी आश्रम में सेवादार के तौर पर रह रहे थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे आश्रम में मौजूद अन्य सेवादार रतिराम और महेश पाल ने उनका शव अर्जुन के पेड़ की टहनी पर गमछे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वे सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों और गांववालों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर थाना रोजा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पहले भी कर चुके थे आत्महत्या का प्रयास

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक सत्यनारायण वर्मा का परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है। वे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, जब उन्होंने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

आश्रम में पसरा सन्नाटा

इस घटना से राधा स्वामी आश्रम में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे दुखद बताया है और पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.